Raipur Breaking News : रायपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों के मद्देनजर 28 सितंबर 2024 की देर रात व्हीआईपी रोड क्षेत्र के कई कैफे और रेस्टोरेंट्स पर छापेमारी की गई। रात्रि 1 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वयं ग्राहक बनकर पहुंचे और आर्डर पर शराब सर्व करने पर टीम से कार्यवाही कराई। साथ ही, निर्धारित अवधि से अधिक समय तक संचालित हो रहे कैफे एवं रेस्टोरेंट्स पर भी कार्रवाई की गई।
पुलिस ने आबकारी एक्ट, कोटपा एक्ट, और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कई आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की। इन मामलों में न केवल मैनेजर बल्कि मालिकों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।
कार्रवाई के मुख्य बिंदु:
थाना माना, मंदिर हसौद, तेलीबांधा, और न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रों में स्थित कैफे और रेस्टोरेंट्स पर छापेमारी।
पिन्टू ढ़ाबा, पाजी द पिण्ड, सरदार द किचन, द लिविंग रूम कैफे, एरिया 36 रेस्टॉरेंट और द बर्न हाउस कैफे से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के पास से 32 पौवा देशी शराब, 08 लीटर अंग्रेजी शराब, 13 लीटर बीयर, 01 किलो तम्बाकू, 03 हुक्का पाईप और 03 हुक्का पॉट बरामद किए गए।
कुल 5 आरोपियों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए पकड़ा गया और उनके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।




