Gwalior Crime News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवती के साथ पड़ोसी युवक ने घर में घुस कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के दौरान युवक ने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए, जब युवती ने विरोध किया। तो उसने धमकी दी यदि किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देगा। इन्ही वीडियो फोटो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने अपने दोस्त से भी युवती के साथ दुष्कर्म करवाया। आखिर में परेशान होकर युवती ने पुलिस से शिकायत की है।
Read Also- विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जैश-ए-मोहम्मद के नाम से मिला लेटर
जानिए पूरा मामला
Gwalior Crime News: दरअसल, ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के बड़ा गांव खुरेरी की रहने वाली एक युवती ने पुलिस से शिकायत की है कि, 2023 में 30 अगस्त को वह घर पर अकेली थी। तभी उसका पड़ोसी युवक गजेश घर मे घुस आया और अंदर से गेट बंद कर मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान गजेश ने उसके अश्लील फोटो वीडियो भी बना लिए। विरोध करने पर आरोपी ने धमकी दी, यदि किसी को कुछ बताया तो वह वीडियो फोटो वायरल कर देगा।
Read Also- DGP ने सभी SP को दिए ये निर्देश, कहा- रात में गरबा खेलकर जब तक घर नहीं पहुंच जाती लड़कियां, तब तक पेट्रोलिंग करती रहेगी पुलिस
Gwalior Crime News: बदनामी के डर से युवती चुप रही। इसी तरह गजेश ने युवती को कई बार बुला कर उसका शारीरिक शोषण किया। इसी दौरान गजेश युवती को अपने साथ बाइक से जिला भिंड ले गया। यहां उसका दोस्त अमन पहले से मौजूद था। अमन से साथ युवती को छोड़कर गजेश ग्वालियर वापस आ गया। जिसके बाद अमन उसे लेकर इटावा पहुंचा और वहां से दिल्ली ले गया।
Read Also- हैदर से हरिनारायण बने युवक के घर पर हमला, आरोपियों के खिलाफ एक्शन नहीं हुआ तो बैठा अनशन पर
अमन ने भी युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ 15 दिन तक दुष्कर्म किया। जिसके बाद युवती के परिजन युवती को ढूंढते हुए दिल्ली पहुंचे और युवकी को ग्वालियर लेकर आए। युवती की शिकायत पर पुलिस ने गजेश और अमन गोयल के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण, धमकी, ब्लैकमेल और बंधक बनाए रखने की अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।




