Suryakumar Yadav will come to Raipur: रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर के बीच वन विभाग का खेलकुंभ आयोजित किया जा रहा है। 27 वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में देशभर से वन विभाग के करीब 3000 से ज्यादा खिलाड़ी और अतिथि शामिल होंगे। भारत की टी-20 टीम के कप्तान और धुरंधर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव उद्घाटन समारोह में शामिल होने खासतौर पर आ रहे हैं। ओलंपिक 2024 की कांस्य पदक विजेता मनु भाकर पहले ही यहां आने की मंजूरी दे चुकी हैं।
Read Also- एनबीईएमएस ने नीट एसएस परीक्षा के संबंध में जारी किया ये अहम नोटिफिकेशन, जल्द करें चेक
Suryakumar Yadav will come to Raipur: प्रतियोगिता में 23 तरह के खेल आयोजित किए जाएंगे। इसमें इंडोर और आउटडोर सभी तरह के खेल शामिल हैं। प्रतियोगिताओं के लिए खेल मैदानों का चयन कर वहां तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। शुक्रवार को वनबल प्रमुख श्रीनिवास राव ने खेल मैदानों का निरीक्षण किया। वे सुबह कोटा स्टेडियम भी पहुंचे जहाँ उद्घाटन और समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।




