CG Cabinet Meeting : विष्णुदेव साय कैबिनेट की अहम बैठक 16 अक्टूबर यानि बुधवार को रायपुर के मंत्रालय में आयोजित होगी। जानकरी के अनुसार बैठक में धान खरीदी की तारीखों को लेकर चर्चा हो सकती है। आपको बता दें 15 नवंबर से धान खरीदी हो सकती है, लेकिन विपक्ष 1 नवंबर से ही धान खरीदी की शुरुआत करने की मांग कर रहा है, उससे सरकार धान खरीदी की तारीख को लेकर विचार कर सकता है।




