IND vs NZ 1st Test Day 2 Timings: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत आज यानी 16 अक्टूबर से होनी थी, लेकिन बेंगलुरु में बारिश की वजह से पहले दिन का खेल रद्द किया गया।
IND vs NZ 1st Test Day 2 Timings: पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल सुबह 9:30 बजे से शुरू होना था, लेकिन 9 बजे से पहले ही बारिश की वजह से टॉस में देरी हुई और बिना टॉस के ही पहले दिन के खेल को कैंसल करने का फैसला लिया। पहले दिन टॉस नहीं होने के बाद अब दूसरे दिन के खेल के दौरान टॉस होगा। आइए जानते हैं दूसरे दिन के खेल की टाइमिंग में बीसीसीआई ने क्या बदलाव किया है?
Read Also- बारिश की भेंट चढ़ा भारत-न्यूजीलैंड के पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल, टॉस तक नहीं हो सका
IND vs NZ 1st Test Day 2 Timings: दूसरे दिन कितने बजे उछलेगा टॉस का सिक्का?
- भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट का दूसरे दिन का खेल 17 अक्टूबर को खेला जाएगा।
- यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रहा है।
- बीसीसीआई ने दूसरे दिन के खेल की टाइमिंग में बदलाव किया।
- अब दूसरे दिन का खेल 15 मिनट पहले शुरू होगा। 8:45 बजे टॉस होगा और 9:15 पर खेल शुरू होगा।
- दूसरे दिन के खेल में पहले और दूसरे सेशन में 15 मिनट एक्सट्रा जोड़े जाएंगे।
- बेंगलुरु में दूसरे दिन बारिश नहीं हुई तो खेल 98 ओवर का होगा।
- दूसरे दिन के खेल का सेशन 9:15 बजे शुरू होकर 11:30 बजे खत्म होगा।
- दूसरे दिन का दूसरा सेशन दोपहर 12:10 से 2:25 बजे तक खेला जाएगा, जबकि तीसरा सेशन 2:45 पर शुरू होगा और 4:45 बजे पर खत्म होगा।
Read Also- ईडी का बड़ा एक्शन, मंत्री के भाई समेत 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी
दोनों टीमें इस प्रकार-
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रित बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुYमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव , मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।
न्यूजीलैंड- डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, मार्क चैपमैन, विल यंग, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, रचिन रवींद्र, टॉम ब्लंडेल, एजाज पटेल, बेन सियर्स, मैट हेनरी, टिम साउदी, विलियम ओ’रूर्के।




