Major accident in SECL mine: SECL हसदेव क्षेत्र के खदान में ब्लास्टिंग के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा सुरक्षा मापदंडों की अनदेखी के कारण हुआ है। घटना के बाद खदान में हड़कंप मच गया है। यह घटना छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित रामनगर ओपन कास्ट माइंस की है।
Read Also- गैंगस्टर अमन साव झारखंड विधानसभा में इस सीट से लड़ेगा चुनाव, वकील ने नॉमिनेशन फॉर्म पर कराए हस्ताक्षर
Major accident in SECL mine: जानकारी के अनुसार, ब्लास्टिंग के दौरान जिस श्रमिक की मौत हुई है, उसकी पहचान अजय (25 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक अजय ठेकेदार द्वारा नियोजित श्रमिक था। दुर्घटना के बाद खदान में ठेका मजदूरों का जमावड़ा हो गया है। श्रमिकों में आक्रोश है और वे इस हादसे के लिए प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसईसीएल हसदेव क्षेत्र के प्रबंधक अधिकारी और एसडीओपी थाना प्रभारी मौजूद हैं।




