Raipur South Assembly By- Election : भाजपा ने रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है, जिसमें कुल 40 नाम शामिल हैं। सूची में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अलावा मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों को भी स्टार प्रचारक के रूप में नामित किया गया है।

इसमें क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और रमेश बैस जैसे वरिष्ठ नेताओं का नाम शामिल है।
भाजपा का लक्ष्य उपचुनाव में अधिकतम समर्थन प्राप्त करना और क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को मजबूत करना है। पार्टी ने इन स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारकर चुनावी प्रचार को और अधिक प्रभावी बनाने की योजना बनाई है।




