MP JOB NEWS: मध्य प्रदेश के विभिन्न विभागों में अगले कुछ समय में लाखों पदों पर सरकारी नौकरी निकाली जानी है। रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर माह तक राज्य में एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसमें सर्वाधिक 46 हजार पर स्वास्थ्य विभाग के हैं। इसके अलावा कैबिनेट में आज महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग के लिए 20000 पदों के सृजन की अनुमति दी गई है। इसमें 12000 से अधिक सहायिका और 467 सुपरवाइजर के पद भी शामिल हैं। राज्य के मुख्यमंत्री ने कैबिनेट से पहले रोजगार सृजन वाले विभागों को आगामी चार वर्ष के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।
Read Also- जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में मध्य प्रदेश के इंजीनियर की मौत, सीएम मोहन ने आर्थिक सहायता का किया ऐलान
10वीं से लेकर ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के पास यहां सरकारी नौकरी पाने का मौका
MP JOB NEWS: गार्डेन रीच शिपबिल्डर्स एन्ड इंजीनियर्स लिमिटेड में ट्रेड अप्रेंटिस, स्नातक अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस एवं एचआर ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 अक्टूबर से शुरू कर दी गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 17 नवंबर 2024 तक जारी रहेगी। इस भर्ती में माध्यम से कुल 230 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से ट्रेड अप्रेंटिस (पूर्व आईटीआई) के लिए 90 पद, ट्रेड अप्रेंटिस (फ्रेशर) के लिए 40 पद, स्नातक अप्रेंटिस के लिए 40 एवं टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए 60 पद आरक्षित हैं। योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।




