ONGC Recruitment: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार ओएनजीसी की ऑफिशियल वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए 15 नवंबर को परीक्षा होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। भर्ती उत्तरी क्षेत्र के 161, मुंबई सेक्टर के 310, पश्चिमी क्षेत्र के 547, पूर्वी क्षेत्र के 583, दक्षिणी क्षेत्र के 335, सेंट्रल सेक्टर के 249 पदों पर होना है।




