Cyclone Dana: बंगाल की खाड़ी से उठने वाला समुद्री तूफान दाना 25 अक्टूबर को ओडिशा और पश्चिम बंगाल से टकराएगा। साइक्लोन के असर से मंगलवार को तमिलनाडु और कर्नाटक के समुद्री किनारों वाले जिलों में भारी बारिश हुई।

Cyclone Dana: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव क्षेत्र मंगलवार सुबह डीप डिप्रेशन में बदल गया। इसके बाद पश्चिम बंगाल की तरफ बढ़ रहा है। बुधवार तक यह चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। IMD के मुताबिक, इस दौरान हवा की रफ्तार 110 किमी/घंटा से 120 किमी/घंटा तक हो सकती हैं। साइक्लोन के चलते मछुआरों को 25 अक्टूबर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
Read Also- चक्रवाती तूफान ‘दाना’ को लेकर अलर्ट, 24 अक्टूबर के लिए चेतावनी
Cyclone Dana: हालांकि, तूफान आने से पहले ही कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। इससे पहले सोमवार को बेंगलुरु आने वाली चार फ्लाइट्स चेन्नई डायवर्ट की गई थीं।
इसके अलावा मंगलवार को मौसम विभाग (IMD) ने दक्षिण भारत के तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, पुडुचेरी और पूर्वी भारत के ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में पांच दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
IMD ने बताया आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र में भारी बारिश और 30 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। पुडुचेरी में बिजली गिरने की आशंका है।