Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, April 26
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Mithun Chakraborty के खिलाफ केस हुआ दर्ज, इस मामले में बुरे फंसे BJP नेता!

    Mithun Chakraborty के खिलाफ केस हुआ दर्ज, इस मामले में बुरे फंसे BJP नेता!

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 6, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    FIR Against Mithun Chakraborty
    FIR Against Mithun Chakraborty

    FIR Against Mithun Chakraborty: बीजेपी नेता सह अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा में विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगा है। इस संबंध में बिधाननगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इससे मिथुन चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। बता दें कि 27 अक्टूबर को बीजेपी ने साल्टलेक के ईजेडसीसी में कार्यशाला आयोजित की थी, वहां मिथुन चक्रवर्ती ने कहा था कि यहां एक नेता ने कहा था कि 70 प्रतिशत मुस्लिम, 30 प्रतिशत हिंदू हैं। इन्हें काटकर भागीरथी में बहा दिया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि मुझे लगा कि मुख्यमंत्री कुछ कहेंगी कि। ऐसी बातें करना बंद करो। किसी ने मना नहीं किया। मैं मुख्यमंत्री नहीं हूं। हालांकि, मैं आपसे कहता हूं, तुम्हें काटकर भागीरथी में बहा दिया जाएगा, लेकिन एक दिन ऐसा आएगा, जिस दिन मैं तुम्हें भागीरथी में नहीं, बल्कि तुम्हारी भूमि में फेंक दूंगा, क्योंकि भागीरथी हमारी मां हैं। उन्होंने कहा कि 2026 में इलेक्शन जीतने के लिए कुछ भी करेंगे और तुमको तुम्हारे जमीन में गाड़ देंगे। तुम एक फल काटोगे तो हम चार फल काटेंगे।

    Read Also-   सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन, सीएम विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक

    मिथुन चक्रवर्ती ने दिया था विवादित बयान
    इससे पहले तृणमूल विधायक हुमायू कबीर ने कहा था कि देखें कितने धान में कितना चावल है! यदि मैं तुम्हें 2 घंटे के भीतर भागीरथी गंगा में नहीं फेंक सका तो यहां से चला जाऊंगा। मैं शक्तिपुर क्षेत्र में रहना बंद कर दूंगा। आप में से 30 प्रतिशत लोग मुर्शिदाबाद जिले में हैं और हम 70 प्रतिशत हैं। इसके जवाब में मिथुन चक्रवर्ती ने बीजेपी की बैठक से चेतावनी दी। उस टिप्पणी के बाद मिथुन चक्रवर्ती के खिलाफ बिधाननगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई।

    मिथुन चक्रवर्ती के बयान के खिलाफ एफआईआर दर्ज
    इस संबंध में तृणमूल विधायक हुमायूं कबीर ने कहा, ”मिथुन चक्रवर्ती के खिलाफ शिकायत होनी चाहिए थी। यह सही है, पुलिस को जांच करने दीजिए। मैं एक अभिनेता के रूप में मिथुन चक्रवर्ती का सम्मान करता हूं, लेकिन उन्होंने अमित शाह या राज्य में विपक्ष के नेता के सामने मेरे बयान का उसी तरह प्रतिवाद किया।”

    Read Also-  ‘ऐतिहासिक जीत पर मेरे दोस्त…’, कुछ इस अंदाज में PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई

    जैसे उन्होंने कहा था कि मेरे समुदाय या मुझे जमीन में गाड़ देंगे। उन्होंने टीम की टीआरपी बढ़ाने के लिए ऐसा कहा था। वह अब खुद को चालीस साल का युवा मानते हैं। वह वीरता दिखा रहे हैं।

    बता दें कि पश्चिम बंगाल में 2026 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। चुनाव से पहले बीजेपी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। हाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा नेताओं के साथ बैठक की थी। इस बैठक में ही मिथुन चक्रवर्ती ने विवादित बयान दिया था।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    fir against mithun chakraborty mithun chakraborty mithun chakraborty dance mithun chakraborty dance songs mithun chakraborty movies mithun chakraborty news mithun chakraborty songs
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    Big Breaking: बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मौके पर सुरक्षा एजेंसियां तैनात

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    CG Transfer Breaking: राज्य शासन ने 16 ASP अधिकारियों का प्रमोशन के साथ की नियुक्ति, जाने किन्हें कहा मिली पोस्टिंग

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.