CG Balodabazar Big News : जिले के पलारी नगर पंचायत में भाजपा नेता और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। नगर पंचायत अध्यक्ष यशवर्धन मोनू वर्मा ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। घटना के बाद एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी और दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड में कुछ लोग शराब पार्टी कर रहे थे, जिसमें यशवर्धन मोनू वर्मा भी शामिल बताए जा रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों और यशवर्धन मोनू वर्मा के बीच विवाद बढ़ते हुए हाथापाई तक पहुंच गया।
घटना के बाद वर्मा देर रात तक थाने में मौजूद रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी और भाजपा जिला अध्यक्ष समन जांगड़े भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।




