Raipur News Crime: रायपुर के क्ले कैशल कॉलोनी डूंडा में स्थित बिजली विभाग के एक कर्मचारी के घर में चोरों ने घुसकर करीब 6 लाख रुपये के जेवरात और नकदी चुरा ली। घटना 17 नवंबर की बताई जा रही है, जब परिवार के सदस्य कांकेर गए हुए थे और घर में ताला लगाकर गए थे।
Read Also- मतदाता सूची तैयार करने में लापरवाही, शिक्षक और पंचायत सचिव निलंबित
Raipur News Crime: 19 नवंबर को घर की काम करने वाली बाई ने फोन पर जानकारी दी कि घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। घर का अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था और सोने-चांदी के कई जेवर गायब थे। चोरी गए जेवरों में दो सोने के नेकलेस, दो चैन, दो अंगूठी, दो कंगन, तीन जोड़ी टाप्स, दो सोने के बिस्किट, दो डायमंड कान के टाप्स, दो जोड़ी कान की बाली, एक मंगलसूत्र और छह जोड़ी चांदी की पायल शामिल हैं। साथ ही घर से एक हजार रुपये की नकदी भी चुराई गई है।
Raipur News Crime: घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके।




