Naxal encounter in Sukma: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 22 नवंबर को हुई एक मुठभेड़ में जवानों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए नक्सलियों में DVCM इंचार्ज और ACM कमांडर समेत 6 की पहचान की जा चुकी है। इन पर कुल 21 लाख रुपए का इनाम घोषित था। बस्तर IG सुंदरराज पी ने बताया कि 4 नक्सलियों की शिनाख्त की जा रही है।
Read Also- दिनदहाड़े बीच-बाजार में घुस आया भालू, युवक पर किया हमला
Naxal encounter in Sukma: मुठभेड़ के दौरान जवानों ने नक्सलियों से एके-47, इंसास और SLR जैसी राइफलें बरामद की हैं। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को भेज्जी थाना इलाके के भंडारपदर के जंगल में भारी संख्या में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। इसके बाद DRG और CRPF के जवानों को ऑपरेशन पर भेजा गया। 22 नवंबर की सुबह जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसमें दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। इस दौरान जवानों ने 3 महिलाओं समेत कुल 10 माओवादी ढेर कर दिए। सभी नक्सलियों के शव शाम तक भेज्जी कैंप पहुँचाए गए, और इस सफलता के बाद जवानों ने जश्न मनाया। पुलिस अधिकारियों ने मुठभेड़ में शामिल जवानों का स्वागत किया।




