CG Placement Camp: जिला प्रशासन, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा 24 नवंबर 2024, रविवार को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, मनेन्द्रगढ़ में एक रोजगार मेला/प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को नौकरी के विभिन्न अवसर मिलेंगे।
इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 1262 रिक्तियां प्राप्त हुई हैं। उम्मीदवारों को विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधा संपर्क करने का मौका मिलेगा।
Read Also- पुलिस व्यवस्था में कसावट लाने SP ने थाना प्रभारियों का किया तबादला, जारी हुआ आदेश
उम्मीदवारों के लिए पदों का विवरण
CG Placement Camp: इस रोजगार मेले में कई पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें सिक्योरिटी गार्ड, ओटी तकनीशियन, बीएससी नर्सिंग, जीएनएम, लैब तकनीशियन, एजेंट, डीएम, ऑटोमोबाइल सेल्स, सर्विस सुपरवाइजर, हेल्पर, इलेट्रिशन, फिटर, ऑफिस असिस्टेंट, वेल्डर, पेंटर, लेबर, जनरल असिस्टेंट, मार्केटिंग, कंप्यूटर संचालक, अप्रेंटिस, कलेक्शन मैनेजर, और सोलर पीवी इंस्ट्रालर सहित अन्य पद शामिल हैं।
नियोजक और वेतन का विवरण
- मेसर्स बाम्बे इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी, रायपुर – सिक्योरिटी गार्ड के लिए 10वीं पास योग्यता, वेतन 14,000 से 19,000 रुपये।
- मेसर्स मूंद्रा हॉस्पिटल, बिलासपुर – बीएससी नर्सिंग और जीएनएम, न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव, वेतन 10,000 रुपये।
- मेसर्स एसएच प्रोजेक्ट्स, मनेन्द्रगढ़ – लैब तकनीशियन (रसायन विषय से स्नातक), वेतन 10,000 रुपये।
- मेसर्स एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, मनेन्द्रगढ़ – डीएम पद के लिए स्नातक, वेतन 2.5 लाख रुपये वार्षिक।
- मेसर्स कोरिया ऑटो सेल्स, बैकुंठपुर – ऑटोमोबाइल सेल्स, सर्विस सुपरवाइजर, हेल्पर, वेतन 15,500 रुपये तक।
- मेसर्स मोहिनी हेल्थ एंड हाइजिन लिमिटेड, मध्यप्रदेश – इलेट्रिशन और फिटर (आईटीआई पास), वेतन 16,500 रुपये।
- मेसर्स अमर एग्रो इंडस्ट्रीज, मनेन्द्रगढ़ – वेल्डर (आईटीआई पास), पेंटर (5वीं पास), वेतन 9,000 से 11,000 रुपये।
- मेसर्स वेदांता स्किल स्कूल, कोरबा – सविंग मशीन, इलेट्रिशन, फिटर, वेल्डर, होम मैनेजमेंट, सोलर पीवी इंस्ट्रालर (आईटीआई/12वीं पास), वेतन 13,650 रुपये से 16,200 रुपये।
Read Also- पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, सात निरीक्षकों का हुआ तबादला, जारी हुआ आदेश
आवेदन के लिए दिशा-निर्देश
CG Placement Camp: इस रोजगार मेले में 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर तक के योग्य उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक दस्तावेज, बायोडाटा और पहचान पत्र के साथ निर्धारित स्थल पर पहुंचना होगा।




