पेशावर। पाकिस्तान के अशांत उत्तर पश्चिम क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षा बलों के वाहन पर आत्मघाती हमले में कम से कम तीन सैनिकों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।.
घटना देश के उत्तर वजीरिस्तान कबायली जिले में हुई, जहां आत्मघाती हमलावर बम से युक्त तिपहिया वाहन चला रहा था। हमलावर ने सुरक्षा बलों के वाहन को टक्कर मार दी। वाहन में सवार सुरक्षाकर्मी एक पेट्रोलियम कंपनी के कर्मचारियों की सुरक्षा में थे।
कुछ दिन पहले पेशावर के नमाज के दौरान मस्जिद में विस्फोट हुआ था। जिसमे 50 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। जबकि कई सौ लोग घायल हुए थे।




