बिलासपुर। कोनी स्थित गर्वमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज (जेईसी) की छात्रा को पेड़ से लटकती हुई लाश मिली है। स्वाति साहू पिता रामलाल साहू (19) दो दिनों से लापता थी। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने कोनी थाने में दर्ज कराई। पतासाजी जारी थी। इस बीच शनिवार को किसी ने कंट्रोल रूम में फोन कर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पीछे जंगल में युवती की लाश पेड़ पर लटकने की सूचना दी। कोनी पुलिस मौके पर पहुंची और स्वाति के घरवालों को बुलाकर उसकी पहचान कराई। स्वाति का शव पेड़ पर लटक रहा था।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने प्रांरभिक जांच में फांसी लगाने से मौत होने का संदेह जताया है। फोरेसिंक एक्सपर्ट जांच कर रही है। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
9 फरवरी की सुबह हॉस्टल से निकली थी शाम तक वापस नहीं लौटी
स्वाति माइनिंग इंजीनियरिंग की छात्रा थी। 9 फरवरी की सुबह हॉस्टल से निकली थी। मगर शाम 5.30 तक वह वापस हॉस्टल नहीं लौटी। इतना देर हो जाने के बाद जब स्वाति कमरे में नहीं पहुंची तब हॉस्टल प्रबंधक ने छात्रा के परिजनों को फोन किया। सूचना मिलते ही परिजन तत्काल कोरबा से कोनी पहुंचे। उन्होंने छात्रा के मोबाइल पर फोन किया। लगातार रिंग जाने के बाद भी फोन रिसीव नहीं हुआ। तब परिजनों ने कोनी थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने छात्रा की तलाश जारी रखी।
जंगल के पीछे छात्रा का शव पेड़ से लटकने की सूचना पुलिस को मिली
शनिवार को सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पीछे जंगल में युवती को लाश पेड़ से लटके होने की सूचना किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। और साथ ही घरवालों को भी इसकी सूचना दी गई। परिजनों से शव की पहचान कराई गई। उसका बैग नीचे जमीन पर पड़ा हुआ था। जिसमे उसका मोबाइल मिला।
पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चलेगा
उसके मोबाइल का सीडीआर निकालने के बाद भी लोकेशन ट्रेस नहीं हुआ। एफएसएल की टीम जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चलेगा। ट्रेनी डीएसपी नूपुर उपाध्याय की माने तो शुरुआती जांच में यह केस हैंगिंग का लग रहा है।




