Latest GPM News: गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में HIV (एड्स) संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 252 तक पहुँच गई है, जो स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बन गई है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवंबर माह में ही 8 नए HIV पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है, जो जिले के लिए चौंकाने वाला है। इनमें जनरल मरीजों के साथ-साथ ऐसे युवा भी शामिल हैं, जो इंजेक्शन के माध्यम से नशा करते थे और HIV संक्रमित पाए गए हैं।
एड्स (HIV) को दुनिया की सबसे खतरनाक बीमारियों में से एक माना जाता है। इस बीच, बीते दिन अंतरराष्ट्रीय विश्व एड्स दिवस मनाया गया, जिसमें इस बीमारी से बचने के उपायों पर चर्चा की गई। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित खून का इस्तेमाल जैसे खतरों के बारे में जानकारी दी और लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए।
Read Also- रायपुर रेंज साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी के 6 मामलों में 9 आरोपी गिरफ्तार
Latest GPM News: CMHO रामेश्वर शर्मा ने बताया कि जिले में HIV पॉजिटिव मरीजों की संख्या 250 के पार पहुँच गई है, जो काफी चिंताजनक है। उन्होंने कहा, “हम इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस पर हमने जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया था, ताकि लोग डरें नहीं और इस बीमारी के बारे में जागरूक होकर दूसरों की मदद के लिए आगे आएं।” उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई HIV से संक्रमित है, तो उसे भेदभाव का सामना नहीं करना चाहिए और उपचार के लिए खुद को सामने लाना चाहिए।
Latest GPM News: रामेश्वर शर्मा ने यह भी जानकारी दी कि HIV का इलाज उपलब्ध है और जिले में इसकी पूरी व्यवस्था है। काउंसलिंग के माध्यम से मरीजों को उपचार के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “किसी भी बीमारी को छिपाने से उसका इलाज संभव नहीं है, इसलिए लोगों को निश्चिन्त होकर HIV की जांच करानी चाहिए।”




