IND vs AUS 3rd Test: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट कल से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा। 5 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। पहला मैच भारत ने 295 रन और दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीता था। ब्रिस्बेन में दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मैच खेले गए, भारत को यहां केवल 1 में जीत मिली है। ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैच जीते, जबकि एक ड्रॉ रहा।
मैच डिटेल्स तारीख- 14 दिसंबर
जगह- द गाबा स्टेडियम, ब्रिस्बेन
समय- टॉस- 5:20 AM
मैच स्टार्ट- 5:50 AM
पंत ने यहां खेली थी नाबाद 89 रन की पारी
IND vs AUS 3rd Test: पिछली बार द गाबा में हुए ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टेस्ट को टीम इंडिया ने 3 विकेट से जीता था। इससे पहले, ब्रिस्बेन का द गाबा स्टेडियम 2020 तक ऑस्ट्रेलिया का किला था। होम टीम को यहां 1988 से किसी भी टेस्ट में हार नहीं मिली थी। 2021 में फिर भारत ने यहां 3 विकेट से टेस्ट जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। इस मैच में विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने नाबाद 89 रन की पारी खेली थी। शुभमन गिल ने 91 और चेतेश्वर पुजारा ने 56 रन बनाए थे।
पिच रिपोर्ट तीसरे टेस्ट में गाबा की पिच को लेकर क्यूरेटर डेविड सैंडर्स्की ने कहा, साल के अलग-अलग समय में यंहा की पिच अलग-IND vs AUS 3rd Test: अलग तरह से व्यवहार करती है। सीजन के अंत में पिच थोड़ी सी ज्यादा टूट जाती है, जबकि सीजन की शुरुआत में यह ताजा होती है। हालांकि, हम ऐसी पिच तैयार कर रहे हैं, जिसमें पेस और बाउंस हो। इसी तरह की पिच के लिए गाबा को जाना जाता है। हम इस साल भी पिछले सालों की तरह एक पारंपरिक गाबा पिच तैयार कर रहे हैं।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतिश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा/आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान) और मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया : पैट कमिंस (कप्तान), नाथन मैकस्वीनी, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन और जोश हेजलवुड।




