Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, April 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, गाबा टेस्ट के बाद लिया फैसला

    अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, गाबा टेस्ट के बाद लिया फैसला

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 18, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Ravichandran Ashwin Retirement
    Ravichandran Ashwin Retirement

    Ravichandran Ashwin Retirement: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने यह घोषणा गाबा टेस्ट मैच के समाप्त होते ही की। अश्विन ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 287 मैच खेले और 765 विकेट लिए। वे भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जिनसे केवल अनिल कुंबले ही आगे हैं, जिन्होंने 953 विकेट लिए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी ट्विटर पर अश्विन के रिटायरमेंट की जानकारी साझा की।

    𝙏𝙝𝙖𝙣𝙠 𝙔𝙤𝙪 𝘼𝙨𝙝𝙬𝙞𝙣 🫡

    A name synonymous with mastery, wizardry, brilliance, and innovation 👏👏

    The ace spinner and #TeamIndia‘s invaluable all-rounder announces his retirement from international cricket.

    Congratulations on a legendary career, @ashwinravi99 ❤️ pic.twitter.com/swSwcP3QXA

    — BCCI (@BCCI) December 18, 2024

    टेस्ट क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड
    अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में 106 मैचों में 537 विकेट हासिल किए। इसके अलावा, उन्होंने 37 फाइव विकेट हॉल और 8 बार मैच में 10 विकेट लिए हैं। यह उपलब्धियां भारतीय क्रिकेट में बेहद खास मानी जाती हैं। वनडे क्रिकेट में उन्होंने 156 विकेट लिए, जबकि टी-20 क्रिकेट में उनके नाम 72 विकेट हैं।

    Read Also-  5 विकेट लेकर बुमराह ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज

    बल्लेबाजी में भी किया कमाल
    अश्विन ने बतौर बल्लेबाज भी टेस्ट क्रिकेट में 3503 रन बनाए और 6 टेस्ट शतक लगाए। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम कुल 8 शतक हैं।

    फाइव विकेट हॉल में रिकॉर्ड
    Ravichandran Ashwin Retirement:  अश्विन के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा फाइव विकेट हॉल (37) हैं, जो किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा सबसे अधिक हैं। उनके बाद अनिल कुंबले का नाम आता है, जिन्होंने 35 बार पारी में पांच विकेट लिए। ओवरऑल सबसे ज्यादा पारी में पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम है, जिन्होंने 67 बार यह कारनामा किया। शेन वॉर्न के साथ अश्विन संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं।

    Read Also-  बुमराह ICC टेस्ट रैंकिंग में फिर नंबर-1 बॉलर, बैटिंग में जायसवाल दूसरे नंबर पर पहुंचे, कोहली को 9 स्थान का फायदा

    इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन
    Ravichandran Ashwin Retirement:  अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ तीनों फॉर्मेट मिलाकर 53 मैच खेले और 150 विकेट लिए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 50 मैचों में 146 विकेट लिए। विदेश में उनकी सबसे बड़ी सफलता ऑस्ट्रेलिया में रही, जहां उन्होंने 38 मुकाबलों में 71 विकेट लिए। इसके अलावा, श्रीलंका में 16 मैचों में उनके नाम 49 विकेट हैं। भारत में अश्विन ने 131 मैचों में 475 विकेट चटकाए।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    ashwin retirement r ashwin retirement r ashwin retirement news ravichandran ashwin ravichandran ashwin retirement
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    छत्तीसगढ़ के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक, सीएम साय ने दी बधाई

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    Big Breaking: बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मौके पर सुरक्षा एजेंसियां तैनात

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.