रायपुर नगर के वार्ड क्रमांक 61 (डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड) में इस बार एकतरफा चुनाव देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां के स्थानीय युवा नेता ब्रह्मा सोनकर पार्षद का चुनाव लड़वाने के लिए जनता जोर लगा रही है।
ब्रह्मा सोनकर भाठागांव में अपने जन सेवा के लिए प्रसिद्ध है। ब्रह्मा का मधुर व्यवहार और वार्ड के लिए उनका समर्पण उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाता है।
सेवा ही परम धर्म
ब्रह्मा सोनकर युवा अवस्था में आने के बाद से निरंतर वार्ड की सेवा में लगे हुए हैं। ब्रह्मा का हमेशा से वार्ड की स्वच्छता में विशेष ध्यान रहा है। इसलिए सुबह से उठकर वार्ड के प्रत्येक सड़कों में निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेते हैं। कहीं नाली या फिर नाला जाम होने की स्थिति में पार्षद को अवगत कराते है और फिर उसकी सफाई की व्यवस्था करवाते हैं। ब्रह्मा का मानना है कि एक स्वच्छ माहौल ही हमारे स्वास्थ्य को स्वस्थ रख सकता है।
सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी भी ब्रह्मा
ब्रह्मा सोनकर राज्य में चल रही सरकारी योजनाओं को धरातल में लाने के लिए जनता और सरकार के बीच महत्वपूर्ण कड़ी भी है। वे सरकारी योजनाओं का जनता के बीच प्रचार – प्रसार तो करते ही हैं। साथ ही योजना का लाभ लेने वाले हितग्राहियों की फॉर्म भरने और जमा करने भी मदद करते हैं। ब्रह्मा सोनकर वार्डवासियों को आने वाली समस्या के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं और शासन-प्रशासन की मदद से लोगों की समस्या को दूर करने की कोशिश भी करते हैं। ब्रह्मा ने वार्डवासियों के हितों के उद्देश्य से कई आंदोलन भी किए हैं।
ब्रह्मा सोनकर के त्याग, तपस्या और समर्पण देखकर वार्डवासी उन्हें प्रबल दावेदार मान रहे हैं और चुनाव में हिस्सा लेने की बात कह रहे है। उनका मानना है कि ब्रह्मा सोनकर जैसे जनप्रतिनिधि के रूप में उन्हें बेहतर सेवक और कोई नहीं मिल सकता। इसलिए वार्ड का चुनाव लड़ने के लिए ब्रह्मा को जोर दिया जा रहा है।
योग्य और शिक्षित भी
ब्रह्मा सोनकर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक है। वे पत्रकारिता विश्वविद्याल से ही जनसंपर्क और राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर भी है। ब्रम्हा अभी वर्तमान में पीएचडी भी कर रहे हैं।




