Sainik Schools Entrance Examination: ऑल इंडिया सैनिक स्कूल्स एंट्रेंस एग्जामिनेशन (AISSEE) 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 13 जनवरी 2025 की शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि परीक्षा शुल्क का भुगतान 14 जनवरी रात 11:50 बजे तक किया जा सकता है। यह परीक्षा कक्षा छठवीं और नवमीं में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी।
Sainik Schools Entrance Examination: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जा रही इस परीक्षा की तिथि अभी तक घोषित नहीं की गई है। देश के 89 सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए यह परीक्षा होगी, जिसमें 33 स्कूलों में कक्षा छठवीं और नवमीं में, 39 नए स्कूलों में कक्षा छठवीं, और 17 नए स्कूलों में कक्षा नवमीं में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा शुल्क सामान्य और OBC वर्ग के लिए 800 रुपए है, जबकि SC और ST वर्ग के लिए यह 650 रुपए है।
Read Also- छत्तीसगढ़ में ठंड के दौर के बीच बारिश की संभावना, 27-28 दिसंबर को वज्रपात और ओले की चेतावनी
Sainik Schools Entrance Examination: इस परीक्षा के लिए देशभर के 190 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे, जिसमें राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के 6 जिलों—बिलासपुर, सरगुजा, बस्तर, कांकेर, और रायगढ़ में भी परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
परीक्षा पेन-पेपर मोड पर होगी। कक्षा छठवीं के लिए परीक्षा 300 अंकों के लिए होगी, जिसमें लैंग्वेज, इंटेलिजेंस, और जनरल नॉलेज से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। गणित से 50 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 3 अंक निर्धारित हैं। वहीं, कक्षा नवमीं की परीक्षा 400 अंकों के लिए होगी, जिसमें इंटेलिजेंस, इंग्लिश, जनरल नॉलेज, और सोशल साइंस से 100 प्रश्न होंगे, और गणित से 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी और आवेदन के लिए उम्मीदवार वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/AISSEE पर जा सकते हैं।




