RAIPUR NAGAR NIGAM ELECTION NEWS: छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में रायपुर का डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड इस बार इतिहास बनाने जा रहा है। यहां के रहवासी वार्ड के लिए हमेशा से समर्पित रहे कांग्रेस के युवा नेता ब्रह्मा सोनकर को टिकट दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी से गुहार लगाएंगे। यह गुहार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए लगाई जाएगी। इसके लिए भाठागांव के रहवासी एकजुट होकर तैयारी कर रहे है।
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के युवा लक्ष्मीकांत यादव ने बताया कि ब्रह्मा सोनकर के वार्ड के प्रति समर्पण देखकर हम सभी वार्डवासी इस बार चाहते है कि वे चुनाव लड़े। चूंकि ब्रह्मा सोनकर कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए है। इसलिए कांग्रेस की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड से कांग्रेस ब्रह्मा को अपना उम्मीदवार बनाए। इसके लिए हम सभी वार्डवासी एक जनवरी को एक्स पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को टैग कर ट्रेंड चलाएंगे। ताकि जनता की आवाज पार्टी आलाकमान तक पहुंच सके और वार्डवासियों की इच्छा पूरी हो सके




