Statement of Deputy Chief Minister Arun Saw: छत्तीसगढ़ में भाजपा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रदेश भाजपा ने एक बड़ी बैठक आयोजित की, जिसमें पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन भी शामिल हुए। बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जानकारी दी कि मंडल अध्यक्षों का चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शिता से संपन्न हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 400 से अधिक मंडल हैं, जिनमें से कुछ मामलों में शिकायतें आई हैं, लेकिन इन शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। जिला अध्यक्षों के चयन के बारे में उन्होंने बताया कि इसमें भी पूरी राय-सुमारी के बाद तीन नामों का पैनल केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा गया है।
महिलाओं को मिलेगी जिम्मेदारी, भाजपा का नारी सशक्तिकरण पर फोकस
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भाजपा की नीति पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा नारी सशक्तिकरण के लिए काम किया है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि भाजपा राजनीति में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को लेकर प्रतिबद्ध है। मंडल अध्यक्षों के चुनाव के बाद अब जिला अध्यक्षों के चयन में भी महिलाओं को जिम्मेदारी दी जाएगी, जो भाजपा के महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को और मजबूती देगा।
Read Also- पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई: प्रधान आरक्षक समेत तीन आरक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबित, जानें पूरा मामला
जनसंपर्क अभियान में जुटेंगे उपमुख्यमंत्री अरुण साव
Statement of Deputy Chief Minister Arun Saw: उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने यह भी कहा कि वे लगातार अपने क्षेत्र में जनसंपर्क करेंगे। उन्होंने बताया कि वे नियमित रूप से क्षेत्र का दौरा करते हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वहां विकास कार्य सही तरीके से चल रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी सरकार आदिवासी समुदाय के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कृतसंकल्प है और इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
रायपुर में शारदा चौक सड़क चौड़ीकरण पर डिप्टी सीएम अरुण साव का बयान
रायपुर के शारदा चौक के सड़क चौड़ीकरण कार्य पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि इस परियोजना पर लगातार काम हो रहा है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले समय में शहर में विकास कार्यों को और तेजी से पूरा किया जाएगा, जिससे नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके।
Read Also- राज्य वक्फ बोर्ड ने बिलासपुर में शुरू की जांच, इस मस्जिद से मांगा पूरा रिकॉर्ड, दी कार्रवाई की चेतावनी
Statement of Deputy Chief Minister Arun Saw: वहीं जल जीवन मिशन के संदर्भ में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह मिशन ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस योजना के तहत हर घर तक नल से पानी पहुंचाने का काम बड़े पैमाने पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के अनुरूप जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। शहरी क्षेत्रों में अमृत मिशन योजना के तहत भी जल आपूर्ति पर कार्य किया जा रहा है, ताकि हर घर में नल से जल पहुंच सके। इस काम को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि समय पर इसका लाभ सभी नागरिकों तक पहुंचे।




