Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    June 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना

    June 24, 2026

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका
    • मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना
    • धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप
    • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी
    • छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत
    • धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 2
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » नए साल से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हिस्ट्रीशीटरों और चाकूबाजों की लगाई क्लास, सख्त हिदायत दी…

    नए साल से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हिस्ट्रीशीटरों और चाकूबाजों की लगाई क्लास, सख्त हिदायत दी…

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 30, 2024 रायपुर संभाग No Comments3 Mins Read
    Raipur News Latest
    Raipur News Latest

    Raipur News Latest: आगामी नववर्ष के जश्न को देखते हुए रायपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। शहर के अपराधियों पर नकेल कसने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर 50 से अधिक हिस्ट्रीशीटरों, चाकूबाजों और अन्य अपराधियों को क्राइम ब्रांच में तलब किया गया। पुलिस ने न केवल इन अपराधियों की परेड करवाई, बल्कि उन्हें सख्त हिदायत भी दी कि वे अपराध की दुनिया से दूर रहें और सामाजिक जीवन में सुधार करें।

    अपराधियों को मिली सख्त चेतावनी
    एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने अपराधियों से सीधे संवाद करते हुए स्पष्ट किया कि यदि वे अपराध में लिप्त पाए गए, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें निर्देश दिए। कि प्रत्येक सप्ताह संबंधित थाने में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। किसी भी प्रकार के गैर-कानूनी कार्यों में संलिप्त न रहें। क्षेत्र में किसी भी छोटी-बड़ी घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अपने परिवार के साथ शांति और सुकून से जीवन व्यतीत करें।

    Read Also-  शिवसेना ने राजधानी के ललित महल में होने वाली नववर्ष की अश्लील पार्टी पर प्रतिबंध लगाने के लिए एसपी को सौंपा ज्ञापन

    सोशल मीडिय पर गुण्डागर्दी को लेकर सख्ती
    Raipur News Latest:  एसएसपी ने उन अपराधियों पर भी नजर रखी है, जो सोशल मीडिया पर गुंडा, डॉन, माफिया, गैंगस्टर जैसे नामों से अकाउंट चलाते हैं। हथियारों के साथ फोटो और वीडियो अपलोड करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस ने कहा कि इस तरह के पोस्ट न केवल गैर-कानूनी हैं, बल्कि युवाओं को गलत संदेश देते हैं। ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स को सायबर सेल की टीम द्वारा डिलीट किया जा रहा है।

    पिछले अभियानों की समीक्षा
    यह पहली बार नहीं है जब पुलिस ने इस तरह की कार्रवाई की हो। इससे पहले, 18 और 21 दिसंबर को भी 150 से अधिक हिस्ट्रीशीटरों और अपराधियों को क्राइम ब्रांच बुलाया गया था। उन परेड्स में भी अपराधियों को अपराध से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई थी। इस पूरी कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य नववर्ष के दौरान शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने और उन्हें सुधारने का यह प्रयास पुलिस की सक्रियता को दर्शाता है।

    Read Also-  उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर चलने की चेतावनी, 3 दिन में 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है पारा

    शहर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
    Raipur News Latest:  रायपुर पुलिस ने नववर्ष के जश्न के दौरान सुरक्षा के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। प्रमुख स्थानों पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल को नाइट पेट्रोलिंग में लगाया गया है। संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी और गश्त से निगरानी की जा रही है। पुलिस ने रायपुर के नागरिकों से अपील की है कि वे कानून का पालन करें और शांतिपूर्ण तरीके से नए साल का स्वागत करें। अपराधियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि वे पुलिस की हिदायतों का पालन नहीं करते, तो उन्हें कड़ी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    raipur raipur crime news raipur hindi news raipur news raipur news cg raipur news hindi raipur news live raipur news today raipur today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी

    घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना

    राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.