HMPV Virus: छत्तीसगढ़ में आम जनता के लिए मास्क पहनने की नई गाइडलाइन जारी की गई है। यह कदम HMPV वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र उठाया गया है, जिसने कोरोना महामारी की याद ताजा कर दी है। केंद्र सरकार ने राज्य के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं, जिसके बाद छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय ने यह गाइडलाइन सभी मेडिकल कॉलेजों, अस्पताल अधीक्षकों, जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों, जिला अस्पतालों के सिविल सर्जनों और अस्पताल अधीक्षकों को भेजी है।
Read Also- केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान का कल छत्तीसगढ़ दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
इस दिशा-निर्देश का उद्देश्य वायरस के संक्रमण को रोकना और लोगों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखना है। सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

क्या है इस गाइडलाइन में
HMPV Virus: केंद्र के अफसरों की ओर से बताया गया कि, यह सांस से जुड़ा वायरस है। संक्रमण भी इसी से फैलता है। इसमें सामान्य सर्दी या फ्लू के जैसे लक्षण होते हैं। भारत में इस समय कर्नाटक में 2, गुजरात में 1, तमिलनाडु में 2, महाराष्ट्र में 3 समेत 8 पॉजिटिव मरीज हैं। संक्रमण न फैले इसे ध्यान में रखते हुए जांच और इलाज के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
- लोग साबुन और पानी से बार-बार हाथ धोएं।
- अस्पताल या अन्य भीड़ भाड़ वाली जगह पर मास्क का उपयोग करें।
- बिना धूले हाथों से आंख ना किया मुंह को छूने से बचें।
- बीमार लोगों के करीब ना जाएं।
- खांसते या छींकते समय मुंह पर पर रुमाल रखें।
- सांस संबंधी किसी भी तरह की बीमारी होने पर घर पर ही रहें।
Read Also- पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, SP ने जारी किया आदेश
रायपुर एम्स में होगी जांच
HMPV Virus: स्वास्थ्य संचालनालय की ओर से बताया गया कि, HMPV वायरस की जांच रायपुर एम्स में की जा सकती है। इसमें आरटीपीसीआर टेस्ट, एंटीजन टेस्ट सेरोलॉजी टेस्ट किए जा रहे हैं। उपचार को लेकर जारी दिशा निर्देशों में मरीज को हाइड्रेटेड रखना, आराम करना, दवाएं देने, जरुरत होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट देने की व्यवस्थाएं रखने के लिए कहा गया है। अस्पतालों से यह भी कहा गया है कि, ओपीडी में आने वाले या पहले से भर्ती मरीजों में इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस के प्रकरणों का अनिवार्य रूप से रिकॉर्ड मेंटेन करें और टेस्टिंग करें।




