Gautam Adani met CM Vishnudev Sai : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर अडानी ने छत्तीसगढ़ में ऊर्जा और सीमेंट के क्षेत्र में 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि निवेश करने की घोषणा की। अडानी ने कहा कि अडानी समूह रायपुर, कोरबा और रायगढ़ में अपने पावर प्लांट्स के विस्तार के लिए 60,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इस परियोजना के माध्यम से राज्य की विद्युत उत्पादन क्षमता में 6,120 मेगावाट की अतिरिक्त बढ़ोत्तरी होगी।
Read Also- महाकुंभ में स्नान करने प्रयागराज जा रहे MLA इंद्र कुमार साव का एक्सीडेंट, गाड़ी के उड़े परखच्चे, पत्नी घायल
Gautam Adani met CM Vishnudev Sai : इसके अलावा, अडानी समूह राज्य में सीमेंट प्लांट्स के विकास और विस्तार के लिए 5,000 करोड़ रुपये का निवेश भी करेगा। यह कदम राज्य के औद्योगिक विकास को मजबूती देगा और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा। गौतम अडानी ने मुख्यमंत्री साय को बताया कि अडानी फाउंडेशन के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अगले चार वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। यह पहल राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई ऊंचाई पर ले जाने में सहायक सिद्ध होगी।
Read Also- रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 12 से 14 जनवरी तक होगा राज्य युवा महोत्सव का आयोजन, मुख्यमंत्री साय करेंगे शुभारंभ
Gautam Adani met CM Vishnudev Sai : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अडानी समूह के इस पहल की सराहना करते हुए इसे छत्तीसगढ़ के विकास के लिए एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया और कहा कि यह निवेश छत्तीसगढ़ की आर्थिक और औद्योगिक स्थिति को सुदृढ़ करेगा, जिससे राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।




