Raipur Viral Video News : रायपुर के बस स्टैंड से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में युवक को लात-घूंसों से पीटा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक का नाम रामा कांत साहू है, जो न्यू डॉल्फिन ऑफिस में काम करता है।
Read Also- मेडिकल कॉलेज के महिला टॉयलेट में कैमरा लगाकर वीडियो बनाने वाला सफाई कर्मी गिरफ्तार
मारपीट के आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Raipur Viral Video News : घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र में घटित हुई है। हालांकि, मारपीट करने वाले सभी आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।




