Raipur Breaking News : छत्तीसगढ़ में बर्खास्त किए गए बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों का समायोजन करने की मांग को लेकर राजधानी रायपुर में प्रदर्शन जारी है। रविवार को शिक्षकों ने तेलीबांधा थाना से घड़ी चौक तक एक आक्रोश रैली निकाली, जिसे पुलिस ने बीच में ही रोक दिया।
Read Also- जनता के हित में और नगर के विकास पर होगा घोषणा पत्र- दीपक बैज
Raipur Breaking News : इस रैली में बड़ी संख्या में महिला शिक्षकों ने भी भाग लिया, जो अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने के लिए एकजुट होकर चल रहे थे। हालांकि, पुलिस के हस्तक्षेप के कारण उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने से रोक दिया गया। प्रदर्शन के दौरान, सहायक शिक्षकों ने समायोजन की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की।
Read Also- महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी आग, कई टेंट जले: कैंप में लगातार फट रहे सिलेंडर, फायर ब्रिगेड ने सील किया इलाका
Raipur Breaking News : सहायक शिक्षक समीर वर्मा ने कहा, “हम सर्द रातों में अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ भी सड़कों पर हैं। हमारे परिवार के सदस्य भी इस आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।” उन्होंने आगे बताया कि लगातार प्रदर्शन के बावजूद सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है, लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही उनकी समायोजन की मांग को पूरा करेगी।




