Naxalite encounter in Gariaband: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 14 नक्सली मारे गए हैं। यह मुठभेड़ कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में हुई, जहां सुरक्षाबलों ने एक हजार से अधिक जवानों के साथ 60 से अधिक नक्सलियों को चारों तरफ से घेर रखा है। यह घटना मैनपुर थाना क्षेत्र में घटित हुई है।
Read Also- बलौदाबाजार हिंसा मामले में निलंबित कलेक्टर और एसपी की हुई बहाली, विभागीय जांच में मिला क्लीन चीट
Naxalite encounter in Gariaband: मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह से मंगलवार सुबह तक रुक-रुक कर फायरिंग होती रही। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, और सभी मारे गए नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान सीआरपीएफ के कोबरा यूनिट का एक जवान घायल हुआ है, जिसे एयर लिफ्ट करके रायपुर लाया जा रहा है। इससे पहले रविवार को हुई मुठभेड़ में भी दो नक्सली ढेर हुए थे और एक जवान घायल हुआ था, जिसे हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर रायपुर भेजा गया था।
Naxalite encounter in Gariaband: सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए गए, जिनमें एक एसएलआर हथियार भी शामिल है। मुठभेड़ के बाद नक्सलियों की गतिविधियों पर ड्रोन के जरिए नजर रखी जा रही है। पूरे क्षेत्र को सील कर नक्सलियों के छिपे होने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सर्च अभियान अभी भी जारी है।




