Gariaband Naxalite encounter update: रायपुर. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मारे गए 14 नक्सलियों के शव बुधवार सुबह रायपुर लाए गए। इनमें 6 महिलाएं और 8 पुरुष नक्सली शामिल हैं। शवों का पोस्टमार्टम 22 डॉक्टरों की टीम द्वारा किया जाएगा। जिले में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है। मंगलवार रात कई मुठभेड़ों के दौरान, गरियाबंद डीआरजी और सीआरपीएफ के कोबरा दस्ते के जवानों ने भालू डिग्गी के जंगल में नक्सलियों से मुकाबला किया।
Read Also- डिप्टी कलेक्टर के बेटे की डैम में डूबने से हुई मौत, दोस्तों के साथ घूमने आया था यहां
Gariaband Naxalite encounter update: गरियाबंद के एसपी निखिल राखेचा ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं और बुधवार सुबह से ही इलाके में सर्च अभियान फिर से शुरू कर दिया गया है। इस ऑपरेशन में ओडिशा के नुआपड़ा SOG के करीब 75 जवान भी शामिल थे। मुठभेड़ के दौरान एक SOG जवान घायल हो गया, जिसे रायपुर के नारायणा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। सभी मारे गए नक्सलियों के शव छत्तीसगढ़ पुलिस को सौंपे गए, जबकि SOG टीम बिना किसी नक्सली शव के सकुशल नुआपड़ा लौट आई।




