Municipal body elections: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी प्रत्याशी सूची को लेकर बीजेपी और कांग्रेस से एक कदम आगे बढ़ते हुए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने बिलासपुर महापौर समेत अन्य जगहों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। वहीं, बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अपनी बैठकें आयोजित कर प्रत्याशियों के चयन में जुटी हुई हैं।
नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का शेड्यूल
Municipal body elections: राज्य में चुनाव की आचार संहिता 20 जनवरी से लागू हो गई है। नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 22 जनवरी से शुरू होकर 28 जनवरी तक चलेगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। वोटिंग 11 फरवरी को होगी और परिणाम 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। इस बार नगरीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से कराए जाएंगे।
Read Also- NH पर खड़ी ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस, एक बच्ची की मौके पर मौत, 43 घायल
पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू होगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 6 फरवरी है। पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे, जिनकी तारीखें 17, 20 और 23 फरवरी निर्धारित की गई हैं। इसके परिणाम 18, 21 और 24 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।
चुनाव क्षेत्र
Municipal body elections: इस बार छत्तीसगढ़ के 10 प्रमुख नगर निगमों में चुनाव होंगे। इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी चुनाव होंगे। जिला पंचायत के 433 सदस्य और जनपद पंचायत के 2973 पदों के लिए चुनाव होंगे। ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 11,672 और वार्ड पंच पद के लिए 1,60,180 पदों पर वोटिंग होगी।
देखें पूरी लिस्ट…








