मुबंई। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 16 जनवरी की रात हुए हमले के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वहीं अब उन्होंने खुद सिक्योरिटी को लेकर एक फैसला लिया है. बता दें कि मामले को 10 दिन से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन अभी तक ये केस सुलझ नहीं पाया है. सैफ जब से अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं.
सैफ अली खान पर उनके खार वेस्ट वाले अपार्ममेंट सतगुरुण शरण में हमला हुआ था. अब वहां थोड़े बदलाव किए गए हैं. दरअसल, बिल्डिंग की बाउंड्री वॉल पर लोहे की जाली से फेंसिंग की जा रही है. साथ ही सुरक्षा घेरा भी बढ़ाया जा रहा है. इस हमले के बाद सैफ और उनका परिवार कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है.
सतगुरु शरण के सामने फॉर्च्यून हाइट्स नाम की बिल्डिंग में भी सैफ का फ्लैट है. हमले के बाद वहां की सुरक्षा पर भी काम चल रहा है. फॉर्च्यून हाइट्स बिल्डिंग के परिसर में भी सुरक्षा घेरा बढ़ाया जा रहा है, ताकि कोई शख्स सैफ और उनके परिवार के आसपास भी न भटके सके. सैफ और करीना अपने बड़े बेटे तैमूर के साथ साल 2021 तक फॉर्च्यून हाइट्स में ही रहते थे. हालांकि, फिर वो सतगुरु शरण में शिफ्ट हो गए थे. सतगुरुण शरण में ही उनके छोटे बेटे जहांगीर का जन्म हुआ था.




