रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ कैडर की 2008 बैच की आईपीएस नीतू कमल की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति दो साल के लिए बढ़ा दी है। नीतू कमल अब मार्च 2027 तक केंद्र में बनी रहेंगी। बता दे कि नीतू सीबीआई में डीआईजी के पद पर पदस्थ है।
2008 बैच की आईपीएस नीतू कमल इससे पहले छत्तीसगढ़ की कमान संभाल रही थीं। नीतू कमल केरल की रहने वाली और इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद सिविल सर्विसेज जॉइन की थी और 2008 में वो आईपीएस बन गईं।




