रायपुर। पुलिस ने ठगी मामले में आरोपी टामन सिंह सोनवानी के साले देवेंद्र जोशी और उसकी पत्नी संगीता जोशी को गिरफ्तार किया है। इन पर करोड़ों रुपए के ठगी का आरोप है। बता दे कि अलग- अलग विभागों में नौकरी लगाने का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी की है। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर सिविल लाईन थाना पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार सीजीपीएसी के बड़े अधिकारियों से संबंध होने की बात कहकर लोगों को अपने झांसे में लेता था। जब लोग उसकी बातों में आ जाते थे, तो उन्हें विशेष अनुशंसा के तहत नियुक्ति होना बताकर फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र देता था।
उसने नौकरी लगाने का झांसा देकर आधा दर्जन बेरोजगारों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस की मानें तो आरोपियों ने फूड इंस्पेक्टर, लेक्चरर समेत पटवारी की नौकरी लगाने के नाम पर रिश्तेदारों समेत अब तक कई 9 पीड़ितों से करोड़ों रुपए की ठगी कर चुका है।




