Three-tier Panchayat elections: भारतीय जनता पार्टी ने गरियाबंद जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है, जिसमें पार्टी ने कई नए चेहरों को मौका दिया है। जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की सूची में चंद्रशेखर साहू को छोड़कर 10 नए प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। खास बात यह है कि इस बार पार्टी ने महिला जनपद अध्यक्षों को भी जिला पंचायत से चुनावी मैदान में उतारा है, जिनमें गरियाबंद और देवभोग की महिला जनपद अध्यक्ष शामिल हैं।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने बताया कि पार्टी ने विभिन्न क्षेत्रों से चुनावी उम्मीदवारों का चयन किया है। जिला पंचायत सदस्य के लिए अधिकृत प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है:
Read Also- पत्नी संग बिल्डर के अफेयर की शंका: शख्स ने कार में टाइगर बॉम्ब से किया धमाका, आरोपी गिरफ्तार…
- क्षेत्र क्रमांक 1: नंदनी कोमल ढीढी
- क्षेत्र क्रमांक 2: नंदनी ओंकार साहू
- क्षेत्र क्रमांक 3: चंद्र शेखर साहू (पूर्व जिला पंचायत सदस्य)
- क्षेत्र क्रमांक 4: लेखुराम धुर्वा
- क्षेत्र क्रमांक 5: शिवांगी चतुर्वेदी
- क्षेत्र क्रमांक 6: लालिमा पारस ठाकुर (पूर्व गरियाबंद जनपद अध्यक्ष)
- क्षेत्र क्रमांक 7: मुकेश बिसेन
- क्षेत्र क्रमांक 8: श्रुति ध्रुवा
- क्षेत्र क्रमांक 9: गौरी शंकर कश्यप
- क्षेत्र क्रमांक 10: नेहा सिंघल (पूर्व देवभोग जनपद अध्यक्ष)
- क्षेत्र क्रमांक 11: शोभा चंद पात्र
Read Also- छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सरकारी स्कूलों में शौचालयों की स्थिति पर जताई नाराजगी, नोटिस जारी, स्कूल शिक्षा विभाग सचिव से मांगा जवाब
Three-tier Panchayat elections: इसके अलावा, नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के शेड्यूल की जानकारी भी दी गई है। नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन जमा करने की प्रक्रिया 28 जनवरी तक पूरी हो चुकी है और नाम वापसी की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। नगरीय निकाय चुनाव 11 फरवरी को होंगे और परिणाम 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।
Three-tier Panchayat elections: वहीं पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू हो गई है, और नाम वापसी की अंतिम तिथि 6 फरवरी है। पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे, जिनकी तिथियाँ 17, 20 और 23 फरवरी हैं, और उनके परिणाम क्रमश: 18, 21 और 24 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।
देखें पूरी लिस्ट…





