IT raid in Dhamtari : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मंगलवार को आयकर विभाग की टीम ने सेठिया ज्वेलर्स के मालिक महेश सेठिया के ठिकाने पर दबिश दी है। सर्राफा कारोबारी और उनके परिवार के सदस्यों के फोन जब्त कर उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि, कारोबारी ने दो दिन पहले ही अपनी बेटी की रायपुर में शादी की है।
जानकारी के मुताबिक, इस कार्रवाई में रायपुर और धमतरी से आयकर विभाग की 10 सदस्यीय टीम शामिल है। दोपहर करीब 1:30 बजे कारोबारी के इतवारी बाजार के दुकान और मैत्री विहार कॉलोनी के घर में छापेमारी की गई। दोनों जगहों पर दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
Read Also- भाजपा ने 14 बागी नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित किया
पहले दुकान, फिर घर पहुंची टीम
IT raid in Dhamtari : बताया जा रहा है कि, सबसे पहले आयकर की टीम इतवारी बाजार स्थित श्री सेठिया ज्वेलर्स पहुंची। यहां से संचालक महेश सेठिया को लेकर मैत्री विहार कॉलोनी स्थित उनके घर चले गई। कारोबारी और परिवार के लोगों के फोन जब्त कर लिए गए हैं। वहीं, दुकान से ग्राहकों को बाहर निकालकर आधा शटर गिराकर दस्तावेज चेक किए जा रहे हैं।
टैक्स चोरी की आशंका
IT raid in Dhamtari : आशंका जताई जा रही है कि, टैक्स चोरी और आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई चल रही है। दोनों जगह पर हथियारबंद पुलिस के जवान तैनात है। हालांकि घर के सदस्यों का कहना है कि, आयकर विभाग की टीम सर्वे के लिए पहुंची है।
दो दिन पहले हुई है बेटी की शादी
बता दें कि, सेठिया परिवार ने दो दिन पहले रायपुर में लड़की की बड़े ही धूमधाम से शादी की है। जिसमें बेहिसाब खर्च किए गए। उसके ठीक बाद आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है। हालांकि, वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले भी इस तरह टीम सर्वे के लिए पहुंचती रहती है।




