Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अटल प्रतिमा घोटाले में कार्रवाई: कटघोरा के उप अभियंता चंद्र प्रकाश जायसवाल निलंबित

    July 31, 2026

    5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की पहल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का किया आग्रह

    July 31, 2026

    CGPSC भर्ती घोटाला: पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अटल प्रतिमा घोटाले में कार्रवाई: कटघोरा के उप अभियंता चंद्र प्रकाश जायसवाल निलंबित
    • 5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की पहल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का किया आग्रह
    • CGPSC भर्ती घोटाला: पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए
    • बस्तर पंडुम को लेकर कांग्रेस का वार, 6 करोड़ से ज्यादा खर्च पर उठाए सवाल
    • छत्तीसगढ़ में साइंस सिटी और एआई गैलरी परियोजना को मिलेगी रफ्तार, प्रमुख सचिव ने की समीक्षा
    • बस्तर के दूरस्थ गांवों में बिजली पहुंचाने की बड़ी पहल, सीएम साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम से की मुलाकात
    • केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान से मिले सीएम साय, बस्तर के दुर्गम गांवों के लिए सड़क योजना में छूट की मांग
    • कृषि मंत्री रामविचार नेताम का बड़ा ऐलान: गलत बीज-खाद बांटने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, August 1
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » महुआ शराब पीने से अब तक 7 लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर, इलाके में हड़कंप, प्रशासन को पीएम रिपोर्ट का इंतजार

    महुआ शराब पीने से अब तक 7 लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर, इलाके में हड़कंप, प्रशासन को पीएम रिपोर्ट का इंतजार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareFebruary 8, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    Bilaspur News Today
    Bilaspur News Today

    Bilaspur News Today: बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के लोफंदी गांव में जहरीली महुआ शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा, 4 लोग गंभीर हालत में हैं, जिन्हें इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है, लेकिन मौत की असल वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

    ग्रामीणों के मुताबिक, बुधवार को पहले एक ग्रामीण की मौत हुई थी, उसके बाद दो और लोग चल बसे। इनकी मौत को शुरुआत में बीमारी समझा गया और मृतकों का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। लेकिन शुक्रवार की रात को सरपंच के भाई सहित चार और लोगों की मौत ने गांव में सनसनी फैला दी। इसके बाद ग्रामीणों ने महुआ शराब पीने से मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

    Read Also-  दिल्ली में भाजपा की जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी का आया पहला रिएक्शन, जानिए PM ने क्या-क्या कहा

     

    Bilaspur News Today:  गांववालों का कहना है कि बीते एक हफ्ते से शराब पीने के कारण मौतों का सिलसिला जारी था। प्रशासन का कहना है कि पिछले दो-तीन दिनों में चार से पांच लोगों की मौत हुई है, और मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। शुक्रवार को सरपंच के भाई की मौत होने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

    Bilaspur News Today:  मृतकों में से दो की रिपोर्ट सामान्य बताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि 5 फरवरी को कोनी में एक शादी समारोह हुआ था, जिसमें मृतक और उनके परिवार के लोग शामिल हुए थे और वहां भोजन किया था। इसके पहले, उन्होंने तालाब से मछली पकड़कर भी खाई थी। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

    Read Also-  Delhi Assembly Elections Result 2025: 27 साल बाद दिल्ली में फिर खिला कमल, बंपर जीत के साथ वापसी, आप की करारी हार

    मृतकों की सूची:

    1. देव कुमार पटेल
    2. शत्रुहन देवांगन
    3. कन्हैया पटेल
    4. कोमल लहरे
    5. बलदेव पटेल
    6. कोमल देवांगन (ऊर्फ नानू)
    7. रामू सुनहले

    महुआ शराब पीने से चार लोगों की मौत, दर्जनभर की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस 

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur crime news bilaspur news bilaspur news cg bilaspur news live breaking news chhattisgarh news hindi news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    पेंशनरों को बड़ी राहत: हाईकोर्ट ने 32 महीने का रुका एरियर जारी करने का दिया निर्देश

    गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद

    अगले 3 घंटे रहें सतर्क! छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

    स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदेशभर में हल्ला बोल, मीटर रीडरों ने CSEB मुख्यालय का किया घेराव

    शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    ‘कवच’ ने पास किया बड़ा टेस्ट, ऑटोमैटिक ब्रेकिंग और SOS फीचर का सफल ट्रायल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.