Bilaspur News Today: बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के लोफंदी गांव में जहरीली महुआ शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा, 4 लोग गंभीर हालत में हैं, जिन्हें इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है, लेकिन मौत की असल वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
ग्रामीणों के मुताबिक, बुधवार को पहले एक ग्रामीण की मौत हुई थी, उसके बाद दो और लोग चल बसे। इनकी मौत को शुरुआत में बीमारी समझा गया और मृतकों का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। लेकिन शुक्रवार की रात को सरपंच के भाई सहित चार और लोगों की मौत ने गांव में सनसनी फैला दी। इसके बाद ग्रामीणों ने महुआ शराब पीने से मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
Read Also- दिल्ली में भाजपा की जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी का आया पहला रिएक्शन, जानिए PM ने क्या-क्या कहा
Bilaspur News Today: गांववालों का कहना है कि बीते एक हफ्ते से शराब पीने के कारण मौतों का सिलसिला जारी था। प्रशासन का कहना है कि पिछले दो-तीन दिनों में चार से पांच लोगों की मौत हुई है, और मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। शुक्रवार को सरपंच के भाई की मौत होने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
Bilaspur News Today: मृतकों में से दो की रिपोर्ट सामान्य बताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि 5 फरवरी को कोनी में एक शादी समारोह हुआ था, जिसमें मृतक और उनके परिवार के लोग शामिल हुए थे और वहां भोजन किया था। इसके पहले, उन्होंने तालाब से मछली पकड़कर भी खाई थी। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।
Read Also- Delhi Assembly Elections Result 2025: 27 साल बाद दिल्ली में फिर खिला कमल, बंपर जीत के साथ वापसी, आप की करारी हार
मृतकों की सूची:
- देव कुमार पटेल
- शत्रुहन देवांगन
- कन्हैया पटेल
- कोमल लहरे
- बलदेव पटेल
- कोमल देवांगन (ऊर्फ नानू)
- रामू सुनहले
महुआ शराब पीने से चार लोगों की मौत, दर्जनभर की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस




