Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़ में 1 मार्च से 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा प्रारंभ होने जा रही है। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए परीक्षा और विषय संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु हेल्पलाइन का उद्घाटन किया जा रहा है। यह पहल माशिम की अध्यक्ष रेणु जी. पिल्ले और सचिव पुष्पा साहू के निर्देश पर की गई है।
Read Also- सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता: नक्सलियों के छिपाए गए हथियार और गोला-बारूद बरामद
Chhattisgarh Latest News: हेल्पलाइन 15 फरवरी से 27 फरवरी तक संचालित होगी, जिसमें विषय विशेषज्ञ विभिन्न विषयों जैसे अंग्रेजी, गणित, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान और लेखाशास्त्र के कठिनाइयों को दूर करने में मदद करेंगे। हेल्पलाइन का टोल फ्री नंबर 1800-2334363 है, जो सुबह 10:30 से शाम 05:00 बजे तक उपलब्ध रहेगा।
Read Also- मुंबई अटैक के गुनहगार तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को मंजूरी, प्रधानमंत्री की मौजूदगी में ट्रंप ने किया ऐलान
Chhattisgarh Latest News: पुष्पा साहू ने बताया कि इसके साथ ही मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक और शैक्षिक अभिप्रेरक रविवार के दिनों में भी कार्यालयीन समय में उपस्थित रहेंगे, ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा-भय और तनाव संबंधी समस्याओं का समाधान प्रदान किया जा सके। हेल्पलाइन का द्वितीय चरण 28 फरवरी से 27 मार्च तक जारी रहेगा, जिसमें विषय विशेषज्ञ और मंडल के अधिकारी आगामी परीक्षाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान करेंगे।




