PM Modi tribute to Pulwama Martyrs: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साल 2019 के पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके अटूट समर्पण को कभी नहीं भूलेंगी। वर्ष 2019 में आज के ही दिन आतंकियों ने पुलवामा में बड़े हमले को अंजाम दिया था, जिसमें देश के 40 जवान शहीद हो गए थे। पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के पर आत्मघाती हमला किया था। इस हमले के महज 12 दिनों के बाद भारत ने पाकिस्तान से बदला लिया और 26 फरवरी को बालाकोट में सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया। इस सर्जिकल स्ट्राइक में भारतीय सेना ने जैश के कई आतंकियों को मार गिराया था।
Read Also- केंद्र सरकार ने मणिपुर में लागू किया राष्ट्रपति शासन, गृह मंत्रालय ने जारी किया अधिसूचना
प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “2019 में पुलवामा में हमने जिन साहसी नायकों को खोया, उन्हें श्रद्धांजलि। आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके अटूट समर्पण को कभी नहीं भूलेंगी।”
Homage to the courageous heroes we lost in Pulwama in 2019. The coming generations will never forget their sacrifice and their unwavering dedication to the nation.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 14, 2025
आतंक के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’- शाह
PM Modi tribute to Pulwama Martyrs: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में शहीद सीआरपीएफ के 40 जवानों को शुक्रवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार आतंकवादियों के समूल नाश के लिए कृतसंकल्पित है तथा सरकार ने आतंकवाद को ‘कतई बर्दाश्त नहीं करने’ की नीति अपनाई है।
Read Also- कांग्रेस नेता सज्जन कुमार 1984 सिख दंगों में दोषी करार, 18 फरवरी को सजा पर होगी बहस
उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं 2019 में आज के दिन पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’’ गृह मंत्री ने कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है और पूरा विश्व इसके खिलाफ एकजुट है चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो या एयर स्ट्राइक मोदी सरकार आतंकवादियों के खिलाफ ‘कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति के साथ उनके समूल नाश के लिए प्रतिबद्ध है।’
साल 2019 में आज के ही दिन पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त हुए जवानों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
आतंकवाद समूची मानव जाति का सबसे बड़ा दुश्मन है और इसके खिलाफ पूरी दुनिया संगठित हो चुकी है। चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो या…
— Amit Shah (@AmitShah) February 14, 2025
LG मनोज सिन्हा ने दी श्रद्धांजलि
PM Modi tribute to Pulwama Martyrs: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने X के माध्यम से 2019 के पुलवामा हमले के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि 2019 के जघन्य पुलवामा हमले के साहसी शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि। मातृभूमि की सेवा में उनके सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। हमारे वीर नायकों का साहस और निस्वार्थ प्रतिबद्धता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।
Heartfelt tribute to the courageous martyrs of the heinous Pulwama attack of 2019. Their supreme sacrifice in the service of motherland will forever be remembered. The courage & selfless commitment of our gallant heroes will continue to inspire generations.
— Office of LG J&K (@OfficeOfLGJandK) February 14, 2025
पुलवामा हमले के 6 साल
पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को ले जा रही एक बस को निशाना बनाते हुए हमला किया था जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके कुछ दिनों बाद भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान के अंदर में आतंकी प्रशिक्षण शिविरों पर बमबारी की थी।




