CG Politics: कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में हुए नगरीय निकाय चुनाव में करारी हार का सामना किया है। पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने इस हार की जिम्मेदारी सभी नेताओं की बताई और कहा कि बीजेपी ने सरकारी मशीनरियों का दुरुपयोग किया है। उन्होंने कहा, “हार की जिम्मेदारी कलेक्टिव लीडरशिप की है।”
CG Politics: हार के बाद, कांग्रेस के जिला और प्रदेश अध्यक्षों के इस्तीफे की मांग उठ रही है। इस पर डहरिया ने कहा कि चुनावों के बाद ऐसी बातें आम होती हैं। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि उसने डराने-धमकाने का काम किया और खुलेआम शराब और पैसे बांटे। एक भाजपा प्रत्याशी को नोट बांटते हुए पकड़े जाने का भी उन्होंने उल्लेख किया। भविष्य की रणनीति पर बात करते हुए डहरिया ने कहा कि हार की समीक्षा होगी और हाई कमान इस पर ध्यान दे रहा है। उन्होंने पंचायत चुनावों के संदर्भ में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस की स्थिति मजबूत रहेगी, और कई प्रत्याशी जीतेंगे।
Read Also- दिल्ली के नए सीएम के शपथ ग्रहण की आ गई तारीख, रामलीला मैदान में लगेंगी इतने हजार कुर्सियां
CG Politics: बीजेपी के धर्मांतरण संबंधी आरोपों पर डहरिया ने कहा कि यह उनका चुनावी शिगूफा है। उन्होंने रमन सिंह के कार्यकाल में धर्मांतरण की घटनाओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में इस तरह के मामले नहीं आए। कांग्रेस में विचारों की स्वतंत्रता की बात करते हुए डहरिया ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को अपनी बातें खुलकर रखने की आजादी है। समीक्षा बैठक में सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और हार की जिम्मेदारी सभी पर आएगी।




