CG Panchayat Election Result: मनेंद्रगढ़ में हुए जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने शानदार जीत हासिल की है। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के क्षेत्र में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है, जिससे कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई है।
Read Also- नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार को लेकर कुलदीप जुनेजा ने उठाए सवाल, संगठन में तत्काल बदलाव की मांग की
CG Panchayat Election Result: खड़गवां के दोनों जिला पंचायत क्षेत्रों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने विजय प्राप्त की। कांग्रेस की ममता सिंह और प्रिया मसराम ने क्रमशः जिला पंचायत क्षेत्र 9 और 10 से जीत दर्ज की है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र क्रमांक 9 से भाजपा समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह और क्षेत्र क्रमांक 10 से जनपद अध्यक्ष सोनमति उर्रे को हार का सामना करना पड़ा है।




