गौरेला पेंड्रा मरवाही: बिलासपुर से प्रयागराज जा रही बस बुधवार की सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई..हादसे में एक यात्री की मौत हो गई. जबकि 15 से ज्यादा यात्री घायल है.घटना की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची है और राहत कार्य शुरू कर दी है. यह घटना गौरेला अनूपपुर मार्ग में खैरझिटी के पास हुई है.
2 संयुक्त सचिव समेत 7 उपसचिव की नवीन पदस्थापना, देखें आदेश
जानकारी के मुताबिक, तीर्थयात्री बिलासपुर से प्रयागराज महाकुंभ के लिए जा रहे थे. इस दौरान बस ने खड़े ट्रेलर को पीछे से ठोक दिया. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई. वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल हैं. सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया जा रहा है.
Chhattisgarh: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में धांधली का आरोप, निर्दलीय प्रत्याशी सहित ग्रामीणों ने SDM कार्यालय घेरा, पुनः वोटिंग की मांग की




