Raipur Breaking News: नवा रायपुर में केंद्री स्टेशन के पास एक नया वॉशिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने 60 एकड़ जमीन का चयन कर लिया गया है। इस स्टेशन के निर्माण के बाद बोगियों और इंजनों की मरम्मत व रखरखाव की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पूरे प्रोजेक्ट की लागत 1500 करोड़ रुपए है, जो रेल सुविधाओं को बढ़ाने में मददगार साबित होगा।
खरसिया से रेल लाइन का विस्तार नवा रायपुर तक किया जाएगा, जिससे नवा रायपुर से कोलकाता, मुंबई और विशाखापट्टनम के लिए सीधे ट्रेनें चलेंगी। रेलवे एक दर्जन से अधिक नई ट्रेनें चलाने की योजना बना रहा है। वर्तमान में रायपुर स्टेशन या इसके आसपास कोई वॉशिंग स्टेशन नहीं है।
Read Also- यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष के जन्मदिन पर बीच सड़क पर केक काटने का मामला: हाई कोर्ट ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव से मांगा जवाब
Raipur Breaking News: पहले चरण में वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें दुर्ग से विभिन्न गंतव्यों के लिए चलाई जाएंगी। वॉशिंग स्टेशन के निकट रेल कर्मियों और अधिकारियों के लिए कॉलोनी का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे नवा रायपुर के आसपास की जनसंख्या में वृद्धि होगी। वॉशिंग स्टेशन में एक साथ 30 से अधिक ट्रेनों की मरम्मत और धुलाई संभव होगी, जिससे दुर्ग के वॉशिंग स्टेशन पर भार कम होगा। इससे ट्रेनें समय पर चलने में मदद मिलेगी, क्योंकि दुर्ग में कई बार धुलाई और मरम्मत में देरी होती है।
Raipur Breaking News: नवा रायपुर में वॉशिंग स्टेशन के निर्माण से यात्रियों को भी बड़ा लाभ होगा, क्योंकि इससे ट्रेनें संचालित होने से रिजर्वेशन का कोटा बढ़ेगा। खरसिया से बलौदाबाजार होकर नए ट्रैक के निर्माण में 5,078 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जो छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों को पहली बार रेल नेटवर्क से जोड़ेगा।
Read Also- छत्तीसगढ़ में तकनीकी नवाचारों को मिलेगा इसरो का सहयोग: इसरो का विशेषज्ञ दल करेगा छत्तीसगढ़ का दौरा
सर्वे शुरू हो गया है
रायपुर राजधानी होने के नाते भविष्य में यहां से और ट्रेनें चलेंगी। इसके लिए कोचिंग डिपो बनाने का प्रस्ताव है। इससे 30 गाड़ियों की मरम्मत हो सकेगी। इसके लिए सरकार से नवा रायपुर में जमीन देने के लिए पत्र लिखा था। खरसिया लाइन को नवा रायपुर से जोड़ने के लिए सर्वे हो रहा है। दयानंद, डीआरएम रायपुर रेलवे मंडल




