बस्तर। मध्यप्रदेश के बालाघाट में 2 दिन पहले हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 4 महिला नक्सलियों को मर गिराया था। जिनकी पहचान बस्तर निवासी के रूप में हुई है। चारों पर छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र पुलिस की ओर से 62 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सभी हार्डकोर नक्सली थीं।
दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना को मिली मंजूरी, महिला सम्मान योजना पर विमर्श जारी
कैसे हुई मुठभेड़
19 फरवरी को थाना गढ़ी के सूपखार वन रेंज में रौंदा फॉरेस्ट कैम्प के पास यह मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में अन्य नक्सली घायल हुए, जिन्हें उनके साथी घने जंगल का फायदा उठाते हुए अपने साथ लेकर भागने में सफल हुए।
युवती ने निर्माणाधीन मकान में लगाई फांसी, ब्यूटी पार्लर में करती थी काम, पुलिस जांच में जुटी
अब जंगल में 12 से अधिक सर्चिंग टीम के लगभग 500 से अधिक जवानों को जंगल में उतारा गया हैं। ये सभी जवान उन नक्सलियों की तलाश कर रहे हैं, जो मुठभेड़ में घायल हुए थे, लेकिन दूसरे नक्सलियों की मदद से मौके से भागने में सफल रहे।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो दर्जन से ज्यादा की संख्या में हथियारों से लैस नक्सलियों के आने की सूचना मिली थी। ऐसे में हॉकफोर्स और जिला पुलिस टीम को सर्चिंग पर भेजा गया। इस दौरान गढ़ी के सूपखार वन रेंज के रौंदा फारेस्ट कैम्प के पास सर्चिंग टीम पर नक्सलियों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। हॉकफोर्स की ओर से संबंधित नक्सलियों को सरेंडर करने के लिये कहा गया, लेकिन नक्सलियों की ओर से लगातार फायरिंग कर जवानों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। इसके बाद जवाबी फायरिंग में पुलिस और हॉकफोर्स को बड़ी सफलता मिली। इस आमने-सामने की मुठभेड़ में चार हार्डकोर महिला नक्सली मारी गईं।




