प्रयागराज। महाकुंभ में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 करोड़ के पार पहुंच गया है. शनिवार को दोपहर 12 बजे तक 71 लाख 18 हजार श्रद्धालु कर चुके हैं. वहीं, महाकुंभ का आखिरी स्नान महाशिवरात्रि को है. जिसमें 4 दिन बाकी हैं. लेकिन उससे पहले ही स्नान करने वालों का आंकड़ा 60 करोड़ के पार पहुंच गया है.
महाकुंभ में लगातार उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अनुकूल वातावरण का ही परिणाम है कि महाकुम्भ 2025 प्रयागराज में अब तक 60 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की पवित्र डुबकी लगा चुके हैं. ये एक अच्छे वातावरण का नतीजा है.




