नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं. वह छतरपुर पहुंच चुके हैं, जहां उन्होंने बागेश्वर धाम बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की. पीएम मोदी ने यहां बनने जा रहे बालाजी सरकार कैंसर इंस्टीट्यूट का शिलान्यास किया और एक जनसभा को संबोधित किया.
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘बहुत ही कम दिनों में मुझे दूसरी बार वीरों की धरती पर आने का सौभाग्य मिला. इस बार तो बालाजी का बुलावा आया था. आस्था का ये केंद्र अब आरोग्य का भी केंद्र बनने जा रहा है. मैं इस पुनीत काम के लिए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का अभिनंदन करता हूं.’
CG Panchayat Chunav 2025: पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के लिए वोटिंग जारी, सीएम साय ने अपने गृहग्राम बगिया में परिवार के साथ किया मतदान
उन्होंने कहा, ‘आजकल हम देखते हैं कि नेताओं का एक वर्ग ऐसा है जो धर्म का मजाक उड़ाता है और इसमें विदेशी ताकत भी लगी है. गुलामी की मानसिकता से घिरे हुए लोग सनातन पर, मंदिरों पर, संस्कृति पर हमला करते हैं, परंपरा और प्रथा को गाली देते हैं, संस्कृति पर कीचड़ उछालते हैं. परंपराओं को तोड़ना ही इनका एजेंडा है.
CG Vidhansabha Budget Session 2025: कल से शुरू होगा छग विधानसभा का बजट सत्र,17 बैठकें, 2367 सवाल, 3 मार्च को पेश होगा बजट
इस माहौल में मेरे छोटे भाई धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एकता का मंत्र लेकर लोगों को जागरूक करने में लगे हैं. अब वह समाज और मानवता के हित में एक और संकल्प पर पहुंचे हैं. वह है इस कैंसर इंस्टीट्यूट को बनाने की योजना यानी अब यहां बागेश्वर धाम में आपको भजन, भोजन और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिलेगा.’




