रायपुर। राजधानी के तीन प्रमुख स्थानों पर रायपुर पुलिस के द्वारा ड्रंक एंड ड्राइव वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत श्रीराम मंदिर, फुण्डहर चौक एवं एयरपोर्ट टर्निग नवा रायपुर में बेरिकेटिंग कर चेकिंग अभियान चलाया गया।
![]()
शराब पीकर वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई, इन प्रमुख स्थानों पर चला अभियान, जानिए
इस अभियान में यातयात पुलिस और थाना तेलीबांधा, मंदिर हसौद एवं राखी स्टॉफ द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए 23 शराबी वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन पर मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्यवाही करते हुए प्रकरण निराकरण हेतु कोर्ट भेजा जाएगा। साथ हीसभी वाहन चालको का लाइसेंस भी निलंबन के लिए परिवहन कार्यालय भेजा जायेगा।




