प्रयागराज। महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. विशेष रूप से वीकेंड और आगामी महाशिवरात्रि स्नान (26 फरवरी) को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.
बागेश्वर धाम कैंसर अस्पताल के शिलान्यास के दौरान बड़ा ऐलान, PM मोदी की मां के नाम पर होगा एक वार्ड
दरअसल, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र में गाड़ियों की आवाजाही को नियंत्रित किया गया है. प्रशासन ने गाड़ियों को अस्थायी पार्किंग स्थलों पर रोकने की व्यवस्था की है, जिससे मुख्य स्नान घाटों तक ट्रैफिक का दबाव न बढ़े. श्रद्धालु पार्किंग स्थल से शटल बस, ई-रिक्शा या पैदल संगम स्नान के लिए जा रहे हैं.
Bilaspur Sodium Blast Case: स्कूल के बाथरूम में ब्लास्ट मामले में हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा, पढ़ें पूरी खबर…
डीसीपी नगर की सतर्कता और सुरक्षा उपाय
महाकुंभ के दौरान डीसीपी नगर अभिषेक भारती खुद ट्रैफिक व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं. वे सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी भी स्थान पर जाम की स्थिति न बने. पुलिस कर्मियों को अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो. इसके अलावा ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी कैमरों से ट्रैफिक और भीड़ पर नजर रखी जा रही है. किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है.




